गोवा के रिज़ॉर्ट के रिसेप्शन एरिया में घुसी तेज़ रफ्तार एसयूवी, रिज़ॉर्ट मालिक की हुई मौत
गोवा में तेज़ रफ्तार एसयूवी के एक रिज़ॉर्ट के रिसेप्शन एरिया में घुसने का वीडियो सामने आया है। इस घटना में एसयूवी की चपेट में आने से रिज़ॉर्ट मालिक की मौत हो गई जबकि 2 कर्मचारी घायल हुए और पुलिस ने सचिन कुरूप नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल पुलिस, ड्राइवर का एसयूवी पर नियंत्रण नहीं रहा था।