गोवा के रिज़ॉर्ट में महिला पर्यटक से रेप, आरोपी से फ्लाइट में मिली थी पीड़िता
गोवा के एक रिज़ॉर्ट में एक महिला पर्यटक का रेप करने के आरोप में 47-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, "पीड़ित और आरोपी...एक विमान में मिले थे और दोनों की दोस्ती हो गई...शख्स ने 23 अगस्त को महिला को फोन कर अस्सोनोरा में रिज़ॉर्ट पर...सुविधाएं दिखाने के बहाने बुलाया था।" आरोपी गुजरात का रहने वाला है।