गोवा के विला में मिला पंजाब के बादल परिवार से ताल्लुक रखने वाले कारोबारी का शव
उत्तरी गोवा में रविवार को एक विला में पंजाब के बादल परिवार से ताल्लुक रखने वाले 77 वर्षीय कारोबारी नरोत्तम सिंह ढिल्लों उर्फ निम्स ढिल्लों का शव मिला जो वहां किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने रायगढ़ (महाराष्ट्र) से एक शख्स व एक महिला को गिरफ्तार किया है जो शनिवार को विला में ढिल्लों से मिले थे।