गोवा के सनबर्न फेस्टिवल में ₹25 लाख के मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में 7 लोग हुए अरेस्ट
गोवा में 'सनबर्न फेस्टिवल' में ₹25 लाख के कई महंगे मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से विभिन्न ब्रैंड के 29 मोबाइल फोन मिले हैं। बकौल पुलिस, फेस्टिवल में मोबाइल चोरी होने की कई शिकायतें मिलने पर पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया था।