गोवा के स्वीट लेक पर ब्रिटिश महिला से कथित तौर पर हुआ रेप, स्थानीय निवासी गिरफ्तार: पुलिस
गोवा पुलिस ने आरमबोल समुद्र तट के पास स्वीट लेक पर एक ब्रिटिश महिला से रेप करने के आरोप में सोमवार को स्थानीय निवासी 32-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ब्रिटिश महिला अपने पति के साथ गोवा घूमने आई थी। बकौल पुलिस, घटना के समय महिला समुद्र तट पर आराम कर रही थी।