गोवा में टेंट के अंदर सो रही विदेशी महिला से रिज़ॉर्ट के कर्मचारी ने की छेड़छाड़, उसे मारा चाकू
गोवा के एक रिज़ॉर्ट के कर्मचारी को टेंट में सो रही विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने और महिला व उसे बचाने आए एक शख्स को चाकू मारने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, महिला के चिल्लाने पर एक शख्स उसे बचाने आया और आरोपी भाग गया। इसके बाद वह चाकू लेकर लौटा और दोनों पर वार कर दिया।