गोवा में बीजेपी बनाएगी सरकार, एमजीपी व निर्दलीय विधायकों को लाएंगे साथ: प्रमोद सावंत
गोवा विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है, "गोवा में बीजेपी सरकार बनाएगी...हम महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) और निर्दलीय उम्मीदवारों को...साथ ले आएंगे।" गौरतलब है, ताज़ा रुझानों में बीजेपी को 19, कांग्रेस को 10, एमजीपी को 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटों पर बढ़त मिल रही है।