गोवा में मंदिर व चर्च ध्वनि प्रदूषण कानून के दायरे में नहीं आएंगे: सीएम प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य के सभी मंदिर व चर्च रात को 10 बजे के बाद तेज़ आवाज़ में संगीत बजाने पर पाबंदी लगाने वाले ध्वनि प्रदूषण कानून के दायरे में नहीं आएंगे। दरअसल, विपक्षी दल ने राज्य सरकार से क्रिसमस व अन्य उत्सवों के मद्देनज़र ध्वनि प्रदूषण कानून के तहत पाबंदी से छूट मांगी थी।