गोवा में सोमवार रात से लापता नेपाल के मेयर की 36 वर्षीय बेटी मिली
गोवा में सोमवार से लापता नेपाल के धनगढ़ी उप-महानगरीय शहर के मेयर गोपाल हमाल की 36-वर्षीय बेटी आरती हमाल मिल गई हैं। गोपाल हमाल ने फेसबुक पर बताया, "बेटी सुरक्षित है लेकिन उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मेरी छोटी बेटी आरज़ू और दामाद उसके साथ हैं।" आरती के पिता ने खोजी अभियान के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है।