गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान 7 स्टार ग्रैंड हयात होटल में रुके थे अरविंद केजरीवाल: ईडी
शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने बताया है, "गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद 7 स्टार ग्रैंड हयात होटल में रुके थे।" बकौल ईडी, होटल का बिल चनप्रीत सिंह ने भरा था जिन्होंने कथित तौर पर 'आप' के चुनाव अभियान के लिए अवैध फंड लिया था।