गोविंदा जैसी कॉमेडी कोई और नहीं कर सकता: फिल्म निर्देशक अनीस बज़्मी
फिल्म निर्देशक अनीस बज़्मी ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए कहा है कि गोविंदा जैसी कॉमेडी कोई और नहीं कर सकता है। अनीस ने कहा, "उनकी (गोविंदा की) कॉमिक टाइमिंग और उनका जादू बेजोड़ है। मैंने उनके लिए कई फिल्में लिखी हैं और वे सभी सफल भी रहीं।" अनीस बज़्मी के अनुसार, गोविंदा एक महान अभिनेता हैं।