गौतम अदाणी के बेटे जीत ने हीरा कारोबारी की बेटी से की सगाई, तस्वीर आई सामने
अदाणी समूह के अरबपति चेयरमैन गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी ने 12 मार्च को एक हीरा कारोबारी की बेटी दीवा जैमिन शाह के साथ सगाई कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीत का सगाई समारोह करीबी दोस्तों व परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अहमदाबाद में हुआ था। जीत फिलहाल अदाणी समूह में वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंस) हैं।