गौतम अदाणी ने धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद एक दिन में नेटवर्थ में गंवाए $5.5 बिलियन
हिंडनबर्ग रिसर्च फॉरेंसिक द्वारा अदाणी समूह की कंपनियों पर 'स्टॉक मार्केट में बेहिसाब हेरफेर और धोखाधड़ी' के आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद गौतम अदाणी की नेटवर्थ $5.5 बिलियन घट गई। उनकी नेटवर्थ इस साल $7.11 बिलियन घटी है और फिलहाल $113 बिलियन है। हिंडनबर्ग के मुताबिक, अदाणी समूह 'कॉर्पोरेट के इतिहास में सबसे बड़ी धोखाधड़ी' कर रहा है।