गौतम अदाणी ने पोती संग तस्वीर की शेयर, कहा- इन आंखों की चमक के आगे सारी दौलत फीकी है
अदाणी ग्रुप के अरबपति चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को 'X' पर अपनी 1 वर्षीय पोती कावेरी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "इन आंखों की चमक के आगे दुनिया की सारी दौलत फीकी है।" ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अदाणी $102 बिलियन की संपत्ति के साथ भारत के दूसरे और दुनिया के 13वें सबसे अमीर शख्स हैं।