गौतम अदाणी ने लोकसभा चुनाव में किया मतदान, मतदाताओं के साथ लाइन में खड़े आए नज़र
अदाणी ग्रुप के अरबपति चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अहमदाबाद (गुजरात) में मतदान किया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में गौतम अदाणी मतदाताओं के साथ लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार करते दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज लोकसभा चुनाव के लिए अहमदाबाद में मतदान किया।