गौतम गंभीर ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा- ड्रेसिंग रूम में युवा क्रिकेटर उनसे सीखेंगे
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली द्वारा 85(116) रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने पर उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा, "कोहली ने शुरुआती 70-रन में 5 बाउंड्री लगाई थीं। यह स्पिन के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने की उनकी क्षमता को दिखाता है।" बकौल गंभीर, ड्रेसिंग रूम में युवा क्रिकेटर उनसे दबाव में खेलना सीखेंगे।