गौतम गंभीर ने चुना वनडे विश्व कप 2023 का अपना बेस्ट इलेवन, 4 भारतीय शामिल
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने वनडे विश्व कप 2023 का अपना बेस्ट इलेवन चुना है। उन्होंने अपनी टीम में 4 भारतीयों रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को शामिल किया है। अन्य खिलाड़ियों में क्विंटन डीकॉक, डैरिल मिचल, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन मैक्सवेल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मार्को यानसन और राशिद खान शामिल हैं।