गौतम सिंघानिया की पत्नी ने सेटलमेंट में उनकी ₹11,650 करोड़ की नेटवर्थ से मांगा 75%: रिपोर्ट
रेमंड ग्रुप के एमडी गौतम सिंघानिया से अलग हो चुकीं पत्नी नवाज़ मोदी ने सेटलमेंट में अपने और दो बेटियों के लिए सिंघानिया की $1.4 बिलियन (₹11,650 करोड़) की नेटवर्थ से 75% मांगा है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघानिया राज़ी हो गए हैं और उन्होंने संपत्ति को मैनेज करने के लिए फैमिली ट्रस्ट बनाने की सलाह दी है।