गौतम सिंघानिया द्वारा पत्नी से अलग होने की घोषणा के बाद रेमंड का मूल्यांकन ₹1,500 करोड़ घटा
रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया द्वारा 13 नवंबर को अपनी पत्नी नवाज़ मोदी से अलग होने की घोषणा के बाद से रेमंड के शेयर 12% टूट गए जिससे उसका बाज़ार मूल्यांकन करीब ₹1,500 करोड़ घट गया। बकौल रिपोर्ट, नवाज़ ने सेटलमेंट में अपने और दो बेटियों के लिए सिंघानिया की ₹11,650 करोड़ की नेटवर्थ में से 75% मांगा है।