गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में झाड़ू लगाकर की सफाई, वीडियो आया सामने
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के ज़िलाधिकारी मनीष वर्मा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में उनके साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी सफाई करते दिख रहे हैं। इस दौरान ज़िलाधिकारी वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में पानी की निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष फोकस रखने का निर्देश दिया।