गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनज़र जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री
विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। सेक्टर-15 चौक से सेक्टर-6 चौकी तक और संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से या एमपी-01 मार्ग से डीएनडी होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले लोग चिल्ला रेड लाइट से जा सकते हैं।