गौतमबुद्ध नगर व गुरुग्राम में कल और गाज़ियाबाद में 15 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
गौतमबुद्ध नगर के ज़िला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया है कि भारी बारिश को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में कल (सोमवार) स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, गुरुग्राम ज़िले में 10 जुलाई को प्ले स्कूल समेत सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। गाज़ियाबाद में कांवड़ यात्रा और भारी बारिश को देखते हुए स्कूल 10-15 जुलाई तक बंद रहेंगे।