गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी के मौजूदा सांसद महेश शर्मा ने 5.50 लाख से अधिक वोटों से जीता चुनाव
उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद महेश शर्मा ने 5,59,472 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया है। महेश शर्मा को कुल 8,57,829 वोट मिले हैं और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह नागर को 2,98,357 मत मिले हैं। महेश शर्मा ने लगातार तीसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की है।