गौरवान्वित किया है: निकहत के विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर पीएम मोदी
भारतीय बॉक्सर निकहत ज़रीन के महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "हमारे मुक्केबाज़ों ने हमें गौरवान्वित किया है!...मनीषा मौन और परवीन हुड्डा को भी इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक के लिए बधाई देता हूं।" वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "भारत को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।"