गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंची 'पंचमुखी उत्सव डोली', कल खुलेंगे कपाट
भगवान केदारनाथ की 'पंचमुखी उत्सव डोली' गुरुवार को उत्तराखंड स्थित गौरी माई मंदिर गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंच गई जिसका वीडियो सामने आया है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि देश-विदेश से सैकड़ों श्रद्धालु इस डोली यात्रा में शामिल हुए। गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई (शुक्रवार) से खुल रहे हैं।