गौहर के बेटे की बर्थडे पार्टी के एंट्रेंस गेट को ले गए बीएमसी के अधिकारी, सामने आया वीडियो
ऐक्ट्रेस गौहर खान और कोरियोग्राफर ज़ैद दरबार ने गुरुवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपने बेटे ज़ेहान की बर्थडे पार्टी रखी और फुटपाथ पर लगाए गए एंट्रेंस गेट को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारी ले गए। टाइम्स नाउ ने इसका वीडियो शेयर किया है। पार्टी में देबिना बनर्जी, माही विज और विन्नी अरोड़ा जैसी कई हस्तियां पहुंचीं।