गौहर खान ने प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली बार शेयर की अपने बेबी बंप की तस्वीर

अभिनेत्री गौहर खान ने सोमवार को पहली बार अपने बेबी बंप की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उनके पति व कोरियोग्राफर ज़ैद दरबार ने उनकी तस्वीर को 'खूबसूरत' बताया जबकि गायिका नीति मोहन ने लिखा, "2023 खास होने वाला है।" गौरतलब है कि गौहर ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर कर गर्भवती होने की घोषणा की थी।

Load More