गौहर खान व ज़ैद दरबार ने अपने नवजात बेटे का नाम रखा ज़ेहान; शेयर की उसकी पहली तस्वीर
अभिनेत्री गौहर खान व उनके पति ज़ैद दरबार ने इंस्टाग्राम पर अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर शेयर कर लिखा है, "हमारा ज़ेहान। इसके जन्म का 1 महीना होने पर इसके नाम का खुलासा कर रहे हैं...आपके प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद।" गौरतलब है कि गौहर व ज़ैद इस साल 10 मई को पहली बार माता-पिता बने थे।