ग्रामीण युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़, सरकार पुनर्विचार करे: 'अग्निपथ' पर मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' को गरीब व ग्रामीण युवाओं व उनके परिवार के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ बताया है। उन्होंने कहा, "लोग पहले ही...बेरोज़गारी एवं सरकार की गलत नीतियों...से दुःखी...हैं...ऐसे में सेना में नई भर्ती को लेकर युवा वर्ग में फैली बेचैनी...निराशा उत्पन्न कर रही है।" बकौल मायावती, "सरकार अपने फैसले पर तुरंत पुनर्विचार करे।"