ग्राहक के पेमेंट करने के बाद भी फोन डिलीवर न करने पर फ्लिपकार्ट पर लगा ₹42,000 का जुर्माना
बेंगलुरु कंज़्यूमर फोरम ने पेमेंट करने के बावजूद एक ग्राहक को मोबाइल फोन डिलीवर नहीं करने को लेकर फ्लिपकार्ट को ब्याज के साथ ग्राहक को ₹12,499 रिफंड करने और ₹10,000 के कानूनी खर्च के साथ ₹20,000 का मुआवज़ा देने को कहा है। ग्राहक ने 15 जनवरी, 2022 को ₹12,499 का मोबाइल ऑर्डर किया था जिसकी डिलीवरी अगले दिन होनी थी।