ग्राहक को ब्रेड के पैकेट में ज़िंदा चूहा मिलने के बाद ब्लिंकिट ने स्टोर को अपनी लिस्ट से हटाया
ब्लिंकिट से मंगाई गई ब्रेड के पैकेट में एक ग्राहक को ज़िंदा चूहा मिलने के बाद ऐप ने ब्रेड भेजने वाले स्टोर को अपनी लिस्ट से हटा दिया है। कंपनी के कस्टमर सपोर्ट हेड धनंजय शशिधरन ने ट्वीट किया, "हमारे...स्टोर्स में स्वच्छता का ऊंचा स्टैंडर्ड है और इस घटना के बाद हमने स्टोर्स पर ऑडिट की संख्या बढ़ा दी है।"