ग्राहक राजा होता है या गुलाम: आईफोन 15 के लिए लोगों के 17 घंटे तक लाइन में लगने पर मेवाणी
गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट किया है, "ग्राहक किसी ब्रैंड के लिए राजा होता है या गुलाम?" उन्होंने कहा, "कुछ लोग आईफोन के लिए गुजरात से मुंबई जाकर 17 घंटे तक लाइन में लगे रहे। दिल्ली में आईफोन स्टोर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।" उन्होंने आगे कहा, "हमें अपना पागलपन ठीक करने की जरूरत है।"