ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हैदराबाद में 26 मिनट में 24.4 किमी दूर अस्पताल पहुंचाए गए अंग

राचाकोंडा ट्रैफिक पुलिस ने हैदराबाद पुलिस के साथ मिलकर लिवर, किडनी और फेफड़ों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने बताया कि इन अंगों को 26 मिनट में 24.4 किमी की दूरी तय कर अस्पताल पहुंचाया गया। बकौल पुलिस, ऐम्बुलेंस सुबह 11:46 बजे कंचनबाग के अपोलो अस्पताल से निकलकर दोपहर 12:12 बजे बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल पहुंच गई।

Load More