ग्रीस के अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय का 82 साल की उम्र में हुआ निधन
ग्रीस के अंतिम राजा कॉन्स्टेेंटाइन द्वितीय का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। असोसिएटेड प्रेस के अनुसार, राजा का निधन मंगलवार देर रात एथेंस के एक निजी अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में हुआ। 1964 में गद्दी संभालने के कुछ समय बाद कॉन्स्टेेंटाइन द्वितीय की ग्रीक नागरिकता छीन ली गई थी।