ग्रीस के पास समुद्र में डूबा कार्गो शिप, 4 भारतीय समेत 12 लोग लापता
ग्रीस के पास तूफानी हवाओं के साथ तेज़ लहरों के चलते एक कार्गो शिप (मालवाहक जहाज) समुद्र में डूब गया है। अधिकारी के अनुसार, इस घटना में 4 भारतीय समेत चालक दल के 12 सदस्य लापता हो गए हैं। बकौल अधिकारी, मालवाहक जहाज, तट रक्षक जहाज, वायु सेना और नौसेना के हेलीकॉप्टर्स को बचाव कार्य में लगाया गया है।