ग्रीस के प्रधानमंत्री से दिल्ली में मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय मुद्दों पर की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से मुलाकात की और दोनों ने द्विपक्षीय मुद्दों को लेकर बातचीत की। अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को भारत पहुंचे मित्सोटाकिस को बुधवार को राष्ट्रपति भवन में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। मित्सोटाकिस, रायसीना डायलॉग 2024 में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए हैं।