ग्रीस में धूल के कारण नारंगी रंग का हुआ आसमान

उत्तरी अफ्रीका से आए धूल भरे बादलों के कारण ग्रीस के एथेंस और अन्य शहरों में मंगलवार को आसमान का रंग नारंगी हो गया। दरअसल, तेज़ हवाएं अपने साथ सहारा रेगिस्तान से धूल का गुबार लेकर आई थीं जिसके कारण आसमान का रंग नारंगी हो गया। वहीं, बुधवार को ग्रीस में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

Load More