ग्रीस में प्रवासियों को ले जा रही फिशिंग बोट के डूबने से 78 लोगों की हुई मौत, सैकड़ों लापता
ग्रीस में प्रवासियों को ले जा रही फिशिंग बोट के समुद्र में डूबने के बाद कम-से-कम 78 लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 100 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है। यह बोट इटली जा रही थी और इसमें सवार लोगों की कुल संख्या अब तक स्पष्ट नहीं है।