ग्रीस में हुआ दुर्लभ पिग्मी हिप्पो का जन्म, सामने आई तस्वीर

एथेंस (ग्रीस) स्थित एटिका जूलॉजिकल पार्क में 10 साल में पहली बार एक दुर्लभ और लुप्तप्राय पिग्मी हिप्पोपोटामस (दरियाई घोड़ा) का जन्म हुआ है। पिग्मी हिप्पोपोटामस के 7 किलोग्राम वज़नी इस बच्चे का जन्म 19 फरवरी को हुआ था। पिग्मी हिप्पो मूल रूप से पश्चिमी अफ्रीका के दलदलों और वर्षावनों में रहते हैं जहां उनकी अनुमानित संख्या 2,000-2,500 है।

Load More