ग्रेग चैपल ने की वनडे विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों की भविष्यवाणी
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान व पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल ने वनडे विश्व कप 2023 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों की भविष्यवाणी की है। उन्होंने 'रेवस्पोर्ट्ज़' को बताया, "भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं।" वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने सेमीफाइनल के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को चुना था।