ग्रेटर नोएडा की सोसायटी की लिफ्ट में 2 घंटे तक फंसे रहे 8 लोग, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक सोसायटी की लिफ्ट में बुधवार को तकनीकी खराबी आने के कारण बच्चों समेत 8 लोग उसमें फंस गए जिन्हें करीब 2 घंटे बाद रेस्क्यू किए जाने की खबर है। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में अग्निशमन विभाग की टीम और मैकेनिक लिफ्ट का दरवाज़ा तोड़कर फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू करते दिख रहे हैं।