ग्रेटर नोएडा के नाले में मिला एमिटी यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र का शव
नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एमिटी यूनिवर्सिटी के फर्स्ट इयर के एक छात्र का शव ग्रेटर नोएडा के नाले में मिला है। 19-वर्षीय छात्र की ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत डूबने से हुई है। छात्र के पिता ने कहा, "हमें लगता है कि...हमारे बेटे की मौत एक दुर्घटना थी और इसलिए हम पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे।"