ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में सिगरेट पीने को लेकर विवाद के बाद छात्रों व गार्डों में हुई मारपीट

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्डों और छात्रों के बीच रविवार को मारपीट हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, मुंशी प्रेमचंद छात्रावास में कुछ छात्रों के सिगरेट पीने पर गार्डों ने आपत्ति जताई जिसके बाद झड़प हुई। वीडियो में लोग लाठियों से कारों और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं।

Load More