ग्रोइन की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे नहीं खेलेंगे विराट कोहली: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के ग्रोइन में कथित तौर पर चोट लगी है और उनके इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेलने की संभावना नहीं है। केनिंग्टन ओवल में पहले वनडे से पूर्व सोमवार को वैकल्पिक अभ्यास में कोहली ने हिस्सा नहीं लिया। गौरतलब है, पहला वनडे मैच कल (मंगलवार) खेला जाएगा।