ग्लासडोर के अनुसार काम करने के लिए अमेरिका की कौनसी 10 कंपनियां हैं सर्वश्रेष्ठ?
2023 में काम करने के लिए 100 सर्वश्रेष्ट अमेरिकी कंपनियों की ग्लासडोर की सूची में गेनसाइट शीर्ष पर है। इसके बाद बॉक्स, बेन ऐंड कंपनी, मैककिंज़ी ऐंड कंपनी, एनवीडिया, मैथवर्क्स, बॉक्सन कंसल्टिंग ग्रुप, गूगल, सर्विसनाउ और इन-एन-आउट बर्गर का स्थान है। एनवीडिया, बेन ऐंड कंपनी और गूगल लगातार तीसरी बार टॉप-10 में हैं जबकि मेटा-एप्पल सूची में नहीं है।