ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में 40वें स्थान पर पहुंचा भारत, 2015 में 81वें स्थान पर था
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-2022 में भारत 40वें स्थान पर पहुंच गया है। सूची में मध्य और दक्षिण एशियाई देशों में पहले स्थान पर मौजूद भारत ने पहली बार इंडेक्स के शीर्ष 40 देशों में अपना स्थान बनाया है। 2015 में भारत इस सूची में 81वें स्थान पर था। वहीं, सूची में स्विट्ज़रलैंड पहले, अमेरिका दूसरे और स्वीडन तीसरे स्थान पर है।