ग्लोबल बैंक के पहले भारतीय सीईओ राणा तलवार का 76 वर्ष की आयु में हुआ निधन
ग्लोबल बैंक के प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय व एशियाई राणा तलवार (76) का शनिवार को निधन हो गया। राणा 1997-2002 तक स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के ग्रुप सीईओ थे और उन्होंने बैंक के प्रमुख अधिग्रहणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने सिटी बैंक के कंज़्यूमर बैंकिंग बिज़नेस को प्रमुख फ्रेंचाइज़ी स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी।