ग्लोबल साउथ समिट का आयोजन करेगा भारत, 120 से अधिक देश होंगे शामिल
भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारत अगले सप्ताह 'द वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ' समिट का आयोजन करेगा और इसमें 120 से अधिक देश शामिल होंगे। इस समिट का आयोजन 12-13 जनवरी को किया जाएगा। एक सत्र में 10 से 20 देश शामिल होंगे और 2 प्रमुख सत्रों की मेज़बानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।