ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में कौनसे देश सबसे आगे और कौन सबसे पीछे हैं?
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में चीन, बेलारूस, तुर्किये, चिली, क्रोएशिया, एस्टोनिया, हंगरी और कुवैत समेत 17 देशों को सबसे आगे रखा गया है। इन देशों का स्कोर 5 से कम है और 1-17 के बीच इन्हें कोई रैंक नहीं दी गई। वहीं, 121 देशों की सूची में सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, मेडागास्कर, कॉन्गो, चैड और यमन (121वां स्थान) सबसे पीछे हैं।