गज़ब! सीएम सुक्खू के स्वागत में मंडी में लगे होर्डिंग में उन्हें बता दिया गया हिमाचल का 'पीएम'

मंडी (हिमाचल प्रदेश) में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत के लिए लगाए गए होर्डिंग की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है जिसमें उन्हें 'हिमाचल का प्रधानमंत्री' बताया गया है। इस गलती पर एक X यूज़र ने चुटकी लेते हुए लिखा, "हिमाचल प्रदेश के हमारे मुख्यमंत्री अब प्रधानमंत्री बन गए! लेकिन वह सिर्फ हिमाचल के प्रधानमंत्री होंगे भारत के नहीं।"

Load More